रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 7 निरीक्षकों का तबादला
पुलिस कमिश्नरेट रायपुर में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने 7 निरीक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नई पदस्थापना पर अस्थायी रूप से जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तबादला आदेश के बाद शहर के कई महत्वपूर्ण थानों की कमान नए निरीक्षकों को दी गई है। इनमें आजाद चौक, टिकरापारा, महिला थाना और गोलबाजार शामिल हैं।
राजेश कुमार सिंह बने टिकरापारा थाना प्रभारी
आदेश के मुताबिक निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को आजाद चौक थाना प्रभारी के पद से हटाकर टिकरापारा थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरीक्षक राजेश कुमार मराई को टिकरापारा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी से हटाकर रक्षित आरक्षी केंद्र भेजा गया है।
महिला थाना और आजाद चौक की जिम्मेदारी बदली
निरीक्षक अर्चना धुरंधर को प्रभारी महिला थाना के पद से हटाकर आजाद चौक थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही निरीक्षक राजश्री मौर्य को रक्षित आरक्षी केंद्र से हटाकर प्रभारी महिला थाना बनाया गया है।
गोलबाजार, यातायात और जिविशा में भी नई पदस्थापना
तबादला आदेश के तहत निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू को प्रभारी जिविशा से हटाकर थाना प्रभारी गोलबाजार बनाया गया है। निरीक्षक आनंद सोनी को रक्षित आरक्षी केंद्र से यातायात में पदस्थ किया गया है। वहीं निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार तिवारी को रक्षित आरक्षी केंद्र से हटाकर प्रभारी जिविशा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।