जिम कांड: महिला डॉक्टर को नशीला ड्रिंक देकर 2 साल तक शोषण, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल

जिम कांड: महिला डॉक्टर को नशीला ड्रिंक देकर 2 साल तक शोषण, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक जिम संचालक और उसके भाई पर महिला डॉक्टर के साथ दो साल तक यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि सिविल लाइंस स्थित एक जिम में वर्कआउट के दौरान संचालक अकरम बेग महिला को प्री-वर्कआउट ड्रिंक देता था, जिसमें नशीला पदार्थ मिलाया जाता था। इससे महिला बेहोशी की हालत में पहुंच जाती थी।इसके बाद आरोपी उसे जिम के एक कमरे में ले जाकर शोषण करता था। इस दौरान उसका भाई आलम, जो जिम में ट्रेनर था, अश्लील वीडियो बनाता था। बाद में इन्हीं वीडियो के जरिए महिला को ब्लैकमेल कर पैसे वसूले जाते रहे। पीड़िता के अनुसार, शुरुआत में उसने डर के कारण करीब 80 हजार रुपये दे दिए, लेकिन जब आरोपियों ने 50 लाख रुपये की मांग की तो उसने हिम्मत जुटाकर पुलिस से शिकायत की।जांच में पुलिस को आरोपियों के पास से आपत्तिजनक वीडियो, मोबाइल फोन और 10 हजार रुपये नगद बरामद हुए हैं। जिम के कमरे में गुप्त कैमरा लगाए जाने की भी बात सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।