जंगल में जंजीर से बंधी मिली अमरिकी महिला, कई दिनों से थी भूखी

जंगल में जंजीर से बंधी मिली अमरिकी महिला, कई दिनों से थी भूखी

मुंबई। महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के जंगल से एक 50 साल की विदेशी महिला लोहे की जंजीर से एक पेड़ से बंधी हुई पाई गई। महिला कई दिनों से भूखी थी। महिला अमेरिका की रहने वाली है। वह मानसिक समस्याओं से पीड़ित है और उसके पास से कई मेडिकल दस्तावेज मिले हैं। पुलिस ने महिला के अमेरिकी पासपोर्ट की एक फोटोकॉपी के साथ-साथ तमिलनाडु के पते वाला आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज भी बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, महिला पिछले 10 सालों से भारत में है, लेकिन मूल रूप से अमेरिका से है। पुलिस को महिला के उसके तमिलनाडु के पते वाला आधार कार्ड और उसके संयुक्त राज्य अमेरिका के पासपोर्ट की एक फोटोकॉपी मिली। उसकी पहचान ललिता कायी के रूप में की गई है। उसका वीजा खत्म हो गया है। अधिकारी ने आगे कहा, हम उसकी राष्ट्रीयता का पता लगाने के लिए इन सभी दस्तावेजों का सत्यापन कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार यहां से करीब 450 किलोमीटर दूर सोनुरली गांव में एक चरवाहे ने शनिवार शाम को उसकी चीख सुनी। इसके बाद उसे जंजीरों से बंधा हुआ और परेशानी में देखकर चरवाहे ने पुलिस को सूचित किया। अधिकारी ने बताया, "महिला को सावंतवाड़ी (राज्य के कोंकण क्षेत्र में) के एक अस्पताल और फिर सिंधुदुर्ग के ओरोस अस्पताल ले जाया गया। उसकी मानसिक और स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए, उसे इलाज के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। वह खतरे से बाहर है।