चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, सभी पैसेंजर को सुरक्षित उतारा गया

चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, सभी पैसेंजर को सुरक्षित उतारा गया

मुंबई। शनिवार की सुबह 7 बजे चेन्नई से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो फ्लाइट 6E 5314 को बम से उड़ाने की धमकी मिली। हवाईअड्डे के अधिकारी तुरंत हरकत में आ गए। सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतारा गया। विमान में 172 लोग सवार थे। इंडिगो ने बयान जारी कर बताया, चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E 5314 को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मुंबई में उतरने पर चालक दल ने प्रोटोकॉल का पालन किया। सुरक्षा एजेंसी के दिशा-निर्देशों पर विमान को सुनसान जगह पर ले जाया गया। सभी यात्री विमान से सुरक्षित उतर गए हैं। फिलहाल विमान की तलाश की जा रही है।