साढ़ेसाती से इन लोगों को मिलेगी मुक्ति, 29 मार्च को इस राशि में प्रवेश करेंगे शनि, 30 साल बाद अनोखा संयोग

29 मार्च को शनि मीन राशि में प्रवेश करेंगे। शास्त्र में शनि ग्रह को सभी में अधिक महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है। उनके प्रभाव से व्यक्ति को करियर में सफलता, व्यापार में लाभ और मानसिक शांति की प्राप्ति होती है। परंतु कुंडली में शनि की स्थिति सही न होने पर जातकों की समस्याएं रहती हैं। लगभग ढाई वर्षों तक एक राशि में विराजमान रहते हैं। गति धीमी होने के कारण शनि का शुभ-अशुभ प्रभाव व्यक्ति पर लंबे समय के लिए बना रहता है। ज्योतिषियों के मुताबिक, 29 मार्च 2025 को शनि कुंभ राशि से निकलकर गुरु की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। वह 29 मार्च को रात 10 बजकर 07 मिनट पर मीन राशि में प्रवेदश लेंगे। बता दें, मीन राशि पर देवगुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है। शनि का मीन राशि में गोचर करीब 30 साल बाद हो रहा है। 29 मार्च 2025 को जहां शनि का राशि परिवर्तन होगा, वहीं इस दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है। खास बात यह है कि इस तिथि पर शनि अमावस्या का संयोग भी बनेगा। ऐसे में यह दिन न्याय के देवता शनि महाराज की पूजा-अर्चना, दान और उपाय करने के लिए सबसे शुभ है।