सुबह-सुबह शिवनाथ ब्रिज पर बड़ा हादसा, ट्रक और कार में भिड़ंत, लड़की की मौत

सुबह-सुबह शिवनाथ ब्रिज पर बड़ा हादसा, ट्रक और कार में भिड़ंत, लड़की की मौत

दुर्ग: शिवनाथ ब्रिज पर बड़ा हादसा, कार में सवार लड़की की मौत हो गई और लड़का गंभीर रूप से घायल है। आज सुबह तकरीबन साढ़े चार बजे के आसपास हादसा हुआ। क्रेटा कार दुर्ग की ओर आ रही थी, जबकि ट्रक राजनांदगांव की ओर जा रहा था।लड़के का नाम प्रशांत पांडेय बताया गया है, लड़की का नाम पूजा बताया गया है। लड़की को गंभीर चोटें आई थी, निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। कार तेज रफ्तार में थी, जिसकी वजह से हादसा- हादसे के बाद सबसे पहले पुलिस की टीम पहुंची था । हादसे के बाद घायल प्रशांत ने खुद ही परिजनों को फोन लगाया।गौरतलब हो की शिवनाथ नदी ब्रिज में आज रविवार की सुबह 5 बजे एक तेज रफ्तार एसयूवी सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार एक लड़की और लड़का गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां लड़की की मौत हो गई और लड़के की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।जानकारी के मुताबिक दुर्घटना सुबह करीबन साढ़े चार से पांच बजे की है। एक क्रेटा CG 07 CN 2577 राजनांदगांव की तरफ से दुर्ग आ रही थी। वहीं ट्रक CG 15 DM0901 दुर्ग से राजनांदगांव की तरफ जा रहा था। जैसे ही ट्रक ब्रिज के ऊपर पहुंचा कार चालक काफी स्पीड में होने से संभल नहीं पाया और वो ट्रक के ड्राइवर साइड से टकरा गया।दुर्घटना के समय कार में एक लड़की और लड़का सवार थे। कार को लड़का चला रहा था। लड़की पहचान सेक्टर 1 निवासी प्रशांत पाण्डेय (30 साल) और लड़की की पहचान मीणा सिंह (28 साल) के रूप में हुई है। मीणा कुछ दिन पहले ही स्मृति नगर निवासी अपने बहन के घर आई थी। कार को प्रशांत चला रहा था।सूचना मिलते ही पुलगांव पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक घायलों को ले जाया गया था। पुलिस ने क्रेन बुलाकर कार और ट्रक को जब्त कर थाने में खड़ा कराया है। दुर्घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।