सड़क दुर्घटना में महिला मतदानकर्मी की मौत, EVM जमकर भिलाई से रायपुर लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

सड़क दुर्घटना में महिला मतदानकर्मी की मौत, EVM जमकर भिलाई से रायपुर लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

भिलाई। एक महिला मतदानकर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। उनका ड्यूटी भिलाई के वैशाली नगर में लगा था। मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार महिला मतदानकर्मी मधु बंजारे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाला गिरहोला में व्याख्याता ई (LB) के पद पर कार्यरत थी। उसकी चुनावी ड्यूटी वैशाली नगर विधानसभा में लगी थी। मधु ने 7 मई को पूरा दिन मतदान का कार्य कराने के बाद अपने सहकर्मियों के साथ मत पेटियों (EVM) को स्ट्रांग रूम में जमा कराया।

EVM जमा करने के बाद वो सुबह 4 बजे तक दुर्ग बस स्टैंड पर बैठी थी। इसके बाद अपनी EV स्कूटर से रायपुर अपने घर के लिए निकली थी। जैसे ही कुम्हारी ब्रिज के पर चढ़ी कोई अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे मतदान कर्मी बुरी तरह घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उसे एपेक्स अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।