पूर्व मंत्री अकबर के खिलाफ FIR दर्ज, शिक्षक को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप

पूर्व मंत्री अकबर के खिलाफ FIR दर्ज, शिक्षक को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप

बालोद। आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में पूर्व वन मंत्री मो. अकबर के खिलाफ भारतीय न्याय सहिंता की धारा 108, 3(5) के तहत बालोद जिले के डोंडी थाने में FIR दर्ज किया गया।बता दें कि शिक्षक देवेंद्र ठाकुर की जेब में मिले सुसाइड नोट में लिखा है, मेरे मौत के लिए हरेंद्र नेताम, मदार खान, प्रदीप ठाकुर सहित "पूर्व वन मंत्री मोहम्मद अकबर" को जिम्मेदार है। जिन्होंने नौकरी दिलाने के नाम से पैसा लिए है और पैसा वापस नहीं कर रहे है। मेरे मौत के बाद पैसा दिलाने का प्रयास लीला राम कोर्राम आप करेंगे। और न्याय दिलाएंगे।इस मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि 3 सितंबर को शिक्षक देवेंद्र ठाकुर ने सुसाइड किया था। जिसके बाद उनके शव का पंचनामा किया गया था। जांच में मृतक शिक्षक के जेब से सुसाइड नोट मिला था। जिसमें हरेंद्र नेताम, मदार खान, प्रदीप ठाकुर सहित "पूर्व वन मंत्री मोहम्मद अकबर" नाम लिखा हुआ है। आगे की कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी गई है।