आदिवासी मुख्यमंत्री के राज में आदिवासियों को ही नही मिल रहा है न्याय- भूपेंद्र चन्द्राकर

आदिवासी मुख्यमंत्री के राज में आदिवासियों को ही नही मिल रहा है न्याय- भूपेंद्र चन्द्राकर

भाजपा नेता के आगे कानून बौने होने का आरोप लगाते हुए आदिवासी परिवार ने प्रदर्शन किया,
पिथौरा क्षेत्र ग्राम टेका निवासी मनबोध कोडाकू ने जाति सूचक गाली और धमकी की शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर, मजबूर होकर एसपी कार्यालय का घेराव किया, जिसे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आदिवासी परिवार को न्याय दिलाने के लिए पीड़ित परिवार को अपना समर्थन देते हुए घेराव में सम्मिलित हुए।

 आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र चंद्राकर ने बताया कि घटना 10 नवंबर 2025 की है, पीड़ित परिवार अपनी निजी भूमि खसरा न. 425/1 पर धान की कटाई कर रहा था, तभी कैलाशपुर निवासी भाजपा नेता दुलीकेशन साहू और उनकी पत्नी किरण साहू (सरपंच डोंगरीपाली) वहां पहुंचे।मनबोध कोड़ाकू का आरोप है कि दोनों ने केवल काम ही नही रुकवाया, बल्कि उनके पूरे परिवार को सरेआम जाति सूचक गालियां दी और जान से मारने की धमकी भी दी,जिसे कैलाशपुर निवासी सीताराम साहू, और टेका (सुंदरगढ़) निवासी महेश कर्ष ने देखा सुना है,लेकिन इन गवाहों की बात को महासमुंद जिला पुलिस मानने से इनकार कर रही है, महासमुंद के एडिशनल एस पी ने कहा इन गवाहों से हम सन्तुष्ट नही है और कोई दूसरा निष्पक्ष गवाह है तो लाए जो कि उचित नहीं है ऐसा लगता है पुलिस खुद न्यायाधीश बने बैठी है।
  आदिवासियों के परिवार ने मीडिया और एसपी के सामने गुहार लगाया की, हम भोले भाले आदिवासी, गरीब लोग, किसको गवाह बनाये, हमे भाजपा नेता दुलीकेशन साहू जैसे झूठा गवाह गवाह खड़ा करना या तैयार करना नही आता,हम तो हमारे साथ जो अन्याय हो रहा है उसके न्याय के लिए एसपी ऑफिस के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उल्टा ही पुलिस कर्मियों के द्वारा हमें डराया धमकाया जा रहा है,हम तो सोच रहे थे कि  प्रदेश का मुखिया हम आदिवासियों के समाज का है,हम आदिवासियों के दर्द समझेंगे,हमे जरूर न्याय मिलेगा,परन्तु आज जमीनी हकीकत कुछ और हैं।
    मनबोध कोड़ाकू ने मौके पर मौजूद मीडिया को अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा अगर हमे न्याय नही मिला,तो हम सह परिवार, मुख्यमंत्री निवास के सामने आग लगा कर अपनी जान दे देंगे तब कहीं जाकर इस भाजपा सरकार की नींद उड़ेगी, 

  प्रदेश सह सचिव संजय यादव ने  कहा कि, जब तक आदिवासियों के साथ हुए अन्याय में न्याय नही मिल जाता तब तक आम  आदमी पार्टी भी चुप नही बैठने वाली,यह लड़ाई प्रदेश स्तर में लड़ी जाएगी, आदिवासियों के हक के लिए, आदिवासियों को न्याय दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हमेशा तत्पर रहेंगें जरूरत पड़ने पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे,जिसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।

  आज के प्रदर्शन में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर, प्रदेश सह सचिव संजय यादव, जिलाध्यक्ष राकेश झाबक, यूथ विंग के जिलाध्यक्ष खिरोद पटेल,जिला उपाध्यक्ष गोपाल दास वैष्णव, ब्लॉक अध्यक्ष एम डी सागर,भुनेश्वर साहू,माधव सोना, हेमसागर प्रधान,महेश कर्स,जयप्रकाश मिश्रा,अज़ीम खान,राजेश तिवारी, इमरान खान,पूनाराम निसाद, मेघा चन्द्राकर, सीता दीवान,पीड़ित आदिवासी परिवार मनबोध कोड़ाकू और ग्राम टेका कैलाशपुर के गांव वासी उपस्थित थे।