मोतीपुर से अमलेश्वर आने वाले मार्ग में डस्ट से भरा हाईवा पलटा
मोतीपुर से अमलेश्वर आने वाले मार्ग में देर रात 2:30 बजे के बीच एक हाईवा ग्रीन अर्थ सिटी से ठीक पहले विद्युत मंडल के सब ऑफिस के पास रोड में पलट गई है किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है क्योंकि हाईवे रोड के किनारे में पलटी है जिसमें डस्ट माल भरा हुआ है।
अमलेश्वर विद्युत मंडल के कर्मचारियों ने बताया कि रात के 2:30 बजे के बीच की घटना है इस दौरान काफी जोर से आवाज आई उन्होंने जब बाहर निकाल कर देखा तो डस्ट से भरा हुआ हाईवा रोड के किनारे पलट चुका है इसकी जानकारी उन्होंने स्थानीय पुलिस को दी। घटनास्थल पर अमलेश्वर पुलिस देर रात आ चुकी थी। घटना के बाद हाईवा ड्राइवर को पुलिस ने अस्पताल ले जाकर उसका इलाज करवा जिसे मामूली चोट आई है
आखिर यह घटना कैसे हुई अमलेश्वर पुलिस जांच में जुटी है।