एक लाख इनामी माफिया मुठभेड़ में ढेर, हत्या लूट सहित 35 मामले थे दर्ज

एक लाख इनामी माफिया मुठभेड़ में ढेर, हत्या लूट सहित 35 मामले थे दर्ज

लखनऊ. यूपी एसटीफ ने गोरखपुर के कुख्यात माफिया विनोद उपाध्याय को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। विनोद के खिलाफ थानों में 35 मुकदमें दर्ज थे.

गुरुवार की रात सुल्तानपुर में एसटीफ और माफिया के बीच मुठभेड़ हुई थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में माफिया विनोद उपाध्याय को ढेर हो गया है। एडीजी जोन गोरखपुर ने माफिया विनोद पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस को उसकी जमीन कब्जाने, हत्या और हत्या के प्रयास समेत कई मामलों में तलाश थी।  विनोद उपाध्याय मूल रूप से मयाबाजार थाना महाराजगंज, अयोध्या का रहने वाला था। मुठभेड़ में गोली लगने से विनोद उपाध्याय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज सुल्तानपुर लाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।