मायके में रह रही पत्नी को चाकू घोपकर पति ने की हत्या

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

मायके में रह रही पत्नी को चाकू घोपकर पति ने की हत्या

भिलाई। नेवई थाना क्षेत्र में गुरुवार को पति ने अपनी पत्नी को चाकू से गोदकर आरोपी पति फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। घटना गुरुवार सुबह 9:30 से 10 बजे के बीच की है। सूचना मिलने के बाद नेवई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार मरोदा क्षेत्र की प्रमिला नाम की महिला अपने दो बच्चों के साथ पिछले डेढ़ साल से मायके में रह रही थी। उसकी शादी पांच साल पहले दल्ली राजहरा में साइमन मसीह के साथ हुई थी। मायके मरोदा में रह रही थी और ट्यूशन पढ़ाकर अपना भरन पोसन कर रही थी। गुरुवार को उसका पति साइमन मसीह उसे और बच्चों को वापस लेने मरोदा पहुंचा था। पत्नी प्रमिला ने उसके साथ जाने से मना कर दिया।पत्नी के मना करने पर गुस्साए पति ने घर से ही धारदार चाकू उठाया और ताबड़तोड़ वार कर फरार हो गया। चाकू के वार से प्रमिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने विवेचना शुरू की है। पुलिस आरोपी साइमन मसीह की तलाश में लग गई है।