झूला झूलकर मनाया सावन महोत्सव सावन झूला गीत उत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की रही धूम

झूला झूलकर मनाया सावन महोत्सव सावन झूला गीत उत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की रही धूम

लक्ष्य वेलफेयर फाउन्डेशन सोसाइटी के तत्वाधान में वीर शिवाजी वार्ड क्र.16 खमतराई रैन बसेरा में सावन झूला महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने गीत गाते हुए झूले का आनंद लिया। जिससे कार्यक्रम में उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए।


 भारतीय संस्कृति का संरक्षण करना व बढ़ावा देना हम सभी का कर्तव्य है। इसलिए पहले सावन मास आते ही डालों पर झूले पड़ जाते थे मगर अब इस तरह की संस्कृति धीरे-धीेरे कम हो गई। आज झूला झूलकर हम सभी को अपने बचपन के दिन याद आ गई।


संस्था के संस्थापक संजीव यादव ने कहा कि आधुनिक युग में अपनी संस्कृतियों को नहीं भूलना चाहिए। यही संस्कृतियां हमें पारिवारिक प्रेम व सौहार्द सिखाती है। हमारा देश पूरे विश्व में संस्कृति व संस्कार के लिए विख्यात है। हमारे देश के कण-कण में व चारों दिशाओं में संस्कृतियां फैली है। हम अपने सभी माहों में उत्सव मनाते है। कार्यक्रम में श्रीमति शीला रॉय,बिना मिश्र गीत की प्रस्तुति दी। सामूहिक नृत्य में श्रीमति ममता बारले,जागृति यादव,बबिता प्रधान, जिसमें खेल प्रतियोगिता भी हुई।इस मौके में श्रीमति गोदावरी गज्जू साहू जी वार्ड पार्षद संस्था के उपाध्यक्ष वा सह संस्थापिका श्रीमति राजकुमारी धीवर जी,कार्य.सचिव श्रीमती अनिता मानिकपुरी जी,महासचिव रितु वर्मा जी,कार्य. अध्यक्ष श्रीमती भारती साहू जी,श्रीमति अनिता वर्मा जी, वरिष्ट शिक्षिका श्रीमति सुलोचना वर्मा जी,सुमन पांडे जी,लक्ष्मी प्रधान जी, उषा तिवारी जी,समाज सेविका श्रीमति लक्ष्मी नाग जी, पुष्पा साहू जी, संस्था के सदस्य शामिल रहें।