दुर्ग में एक और हत्या, सौतेल बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट

दुर्ग में एक और हत्या, सौतेल बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट

दुर्ग। दुर्ग कातुलबोर्ड के सतनामी पारा में एक और हत्या का मामला सामने आया है। रविवार की देर रात पिता पुत्र के बीच खूनी संघर्ष के बाद सौतेल बेटे ने पिता की हत्या कर दी। शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। सुबह खून से लतपथ पिता का शव मिला। मृतक की पहचान गीते लाल पुरोहित रूप में की गई है। आरोपी प्रकाश पुरोहित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है।