रूस का बड़ा ऐलान - नागरिकों को कॉरिडोर देने के लिए रूस का यूक्रेन में आंशिक युद्धविराम

रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। ऐसे में रूस ने नागरिकों के लिए मानवीय गलियारे खोलने के लिए यूक्रेन में 06:00 GMT से युद्धविराम की घोषणा की है।

रूस का बड़ा ऐलान - नागरिकों को कॉरिडोर देने के लिए रूस का यूक्रेन में आंशिक युद्धविराम

Rush Ukraine ।  रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। ऐसे में रूस ने नागरिकों के लिए मानवीय गलियारे खोलने के लिए यूक्रेन में 06:00 GMT से युद्धविराम की घोषणा की है।
इस बीच यूक्रेन में तबाही का मंजर साफ देखा जा सकता है। यही नहीं, दोनों देशों में हो रही जंग के कारण आमजन को काफी सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में रूसी मीडिया स्पुतनिक की ओर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। समाचार एजेंसी एएनआई ने स्पुतनिक के हवाले से बताया कि रूस ने नागरिकों के लिए मानवीय गलियारे खोलने के लिए यूक्रेन में 06:00 GMT (ग्रीनविच मीन टाइम ज़ोन) से युद्धविराम की घोषणा की है।