नंद कुमार ने छोड़ा कांग्रेस का साथ...

नंद कुमार ने छोड़ा कांग्रेस का साथ...

भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने वाले पूर्व सांसद नंदकुमार साय ने बुधवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अब इसके बाद वे वापस भाजपा में शामिल होंगे या नहीं, इसकी जानकारी नहीं मिली है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि वे वापस भारतीय जनता पार्टी से जुड़ सकते हैं।

विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। एक के बाद एक कई नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में एक और वरिष्ठ नेता नंद कुमार साय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि चुनाव से ठीक पहले ही नंदकुमार साय ने भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थामा था।