शासकीय दंतेश्वरी पीजी महिला महाविद्यालय जगदलपुर में प्राचार्य डॉ श्रीमती अनामिका झा के संरक्षण तथा मार्गदर्शन में इन फ्लिबनेट द्वारा संचालित और '' N- LIST प्रोग्राम "विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Dr Ashish Diwan

शासकीय दंतेश्वरी पीजी महिला महाविद्यालय जगदलपुर में प्राचार्य डॉ श्रीमती अनामिका झा के संरक्षण तथा मार्गदर्शन में इन फ्लिबनेट  द्वारा संचालित और '' N- LIST प्रोग्राम "विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

शासकीय दंतेश्वरी पीजी महिला महाविद्यालय जगदलपुर में प्राचार्य डॉ श्रीमती अनामिका झा के संरक्षण तथा मार्गदर्शन में इन फ्लिबनेट  द्वारा संचालित और '' N- LIST प्रोग्राम "विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन अपराहन 12 : 30 बजे से किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. श्रीमती अनामिका झा तथा वरिष्ठ प्राध्यापक एवं सहायक प्राध्यापकों द्वारा माता सरस्वती के चलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात ग्रंथपाल श्रीमती जयश्री मंडल देबनाथ द्वारा छात्राओं को एनलिस्ट के बारे में बताया गया तथा उन्हें ई- रिसोर्स के उपयोग हेतु प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक  श्री डॉ योगेंद्र मोतीवाला, श्रीमती बबीता दीवान, डॉ श्यामा चरण, सुश्री ज्योति त्रिपाठी,  सुश्री पद्मिनी ठाकुर, श्रीमती कौशल्या नुरूटी, सुश्री ललित चाणक, श्री शिवांशु राय एवं श्री शुभम उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रंथालय स्टाफ  श्री सुनील कुमार मिश्रा तथा अन्य कर्मचारीयों द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।