जिला अस्पताल की मेडिकल अफसर ने लगाई फांसी

जिला अस्पताल की मेडिकल अफसर ने लगाई फांसी

बिलासपुर।  जिला अस्पताल की मेडिकल अफसर ने फांसी लगा खुदकुशी कर ली है। खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं है, सिरगिट्टी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार कोरबा की कटघोरा निवासी डॉक्टर पूजा चौरसिया (31 वर्ष) सरकंडा के अशोक नगर में अपने पति अनिकत कौशिक (35 वर्ष) के साथ रहती थीं। अनिकेत ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम वह ड्यूटी पर चला गया था। इस दौरान पूजा बापजी कॉलोनी स्थित अपने मायके जाने के लिए निकल गई और रात तक घर नहीं लौटी तो अगले दिन सुबह वह अपने दोस्त डॉक्टर सूरज पांडेय के साथ ससुराल पहुंचा। वहां कमरा अंदर से बंद था। उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो पूजा फंदे पर लटक रही थी।उन्होंने पूजा को फंदे से उतारा और अस्पताल ले गए लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डाक्टर अनिकेत भी जिला अस्पताल में पदस्थ हैं। पूजा से 2018 में उनकी दोस्ती हुई। इसके बाद 2019 में दोनों ने लव मैरिज कर ली। बाद में घरवालों की मर्जी से हिंदू रीति-रिवाज से भी उनकी शादी हुई।शादी के बाद पति-पत्नी अशोक नगर में रहते लगे। पूजा की मां भी स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ हैं तथा भाई अमेरिका में रहता है जिससे मिलने पूजा के माता पिता अमेरिका गए हैं। पुलिस ने मायके वालों को इस घटना की जानकारी दे दी है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पूजा के माता-पिता मंगलवार को लौटेंगे। अनिकेत के पिता डॉ. अशोक कौशिक भी जिला अस्पताल में ही पदस्थ हैं।