लोकसभा चुनाव: चौथे चरण की मतदान आज

10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 96 सीटों के लिए मतदान होना है

लोकसभा चुनाव: चौथे चरण की मतदान आज

नई दिल्ली। आम चुनाव 2024 के चौथे चरण के लिए मतदान 13 मई को है। 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 96 सीटों के लिए मतदान होना है। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक है। 

इस चरण में 1717 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी। इनमें सबसे ज्यादा 525 उम्मीदवार तेलंगाना से हैं। जहां की सभी 17 सीटों पर चुनाव होना है। इसी तरह की आंध्र प्रदेश की कुल 25 सीटों पर 454 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। महाराष्ट्र की 11 सीटों पर 298, उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर 130, पश्चिम बंगाल की आठ सीटों पर 75 और मध्य प्रदेश की आठ सीटों पर 74 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं, बिहार की पांच सीटों पर 55, झारखंड की चार सीटों पर 45, ओडिशा की चार सीटों पर 37 और जम्मू एवं कश्मीर की एक सीट 24 उम्मीदवार उतरे हैं।