बारूद फैक्ट्री में ब्लास्टिंग से 10 की मौत, लोगों के चिथड़े उड़े

बारूद फैक्ट्री में ब्लास्टिंग से 10 की मौत, लोगों के चिथड़े उड़े

बेमेतरा। बारूद फैक्ट्री में ब्लास्टिंग करीब 10 लोगों के मारे जाने की  खबर सामने आई है। बारूद फैक्ट्री में हुए ब्‍लास्‍ट के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं। घटनास्‍थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं जिला प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पहुंच गई है। घटना बेमेतरा के बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी का है।बताया जाता है कि ब्लास्ट के प्रभाव में आए लोगों के चिथड़े उड़ गए। मांस के टुकड़े दूर तक फैल गए हैं. ब्लॉस्ट का असर फैक्ट्री के कई किलोमीटर दूर तक महसूस किया गया। वहीं फैक्ट्री के आसपास स्थित कई मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही बेरला ब्लॉक की जिला प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। फैक्ट्री में ब्लास्ट की आवाज से आस-पास के गांव के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए हैं।