जवानों ने 15 नक्सलियों को पकड़ा

जवानों ने 15 नक्सलियों को पकड़ा

दंतेवाड़ा। नक्सल क्षेत्रों में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत आज फिर गुमलनार गांव से 15 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं, साथ ही एक IED भी बरामद की गई है। DRG बस्तर और गीदम थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। बता दें कि बीते सोमवार को बीजापुर से भी पुलिस ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। उस वक्त पुलिस थाना तर्रेम क्षेत्रान्तर्गत पेददागेलुर, चिन्नागेलुर, गुण्डम की ओर डीआरजी बीजापुर एवं थाना तर्रेम का संयुक्त बल गश्त सर्चिंग पर निकली थी। इस दौरानपेद्दागेलुर से 2 माओवादियों को पकड़ा गया। इन नक्सलियों पर एक-एक लाख का इनाम था।बताया गया कि पकड़े गये माओवादी 8 फ़रवरी 2024 को गुण्डम के जंगल में एसटीएफ एवं केरिपु पार्टी पर फायरिंग करने की घटना में शामिल थे।दंतेवाड़ा में पहाड़ियों से 15 नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई है। फोर्स को बधाई देते गृहमंत्री विजय शर्मा ने X पर लिखा, नक्सल मोर्चे पर आज दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। गिरसापारा की पहाड़ियों से 15 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। सुरक्षा बलों के जवान नक्सल मोर्चे पर अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं। उनके साहस और शौर्य से नक्सलियों का हौसला टूट रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार भटके हुए लोगों को आत्मसमर्पण का अच्छा अवसर दे रही है। उनसे हमारी अपील है, हथियार छोड़ें और समाज की मुख्यधारा में लौटें।