निर्माणाधीन बाफना गोल्फ क्लब हाउस बिल्डिंग का स्क्रैक्चर गिरा, 13 मजदूर दबे

निर्माणाधीन बाफना गोल्फ क्लब हाउस बिल्डिंग का स्क्रैक्चर गिरा, 13 मजदूर दबे

दुर्ग। चिखली गांव में निर्माणाधीन क्लब हाउस की बिल्डिंग का 27 फीट ऊंचा स्ट्रक्चर भरभरा कर नीचे गिर गया। इससे स्ट्रक्चर के नीचे 13 मजदूर दब गए। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आनन फानन में मजदूरों को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। सभी मजदूरों की हालत सामान्य बताई जा रही है। मामला जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक चिखली गांव के शिवनाथ नदी से सटे बाफना गोल्फ क्लब की है। यहां क्लब हाउस की बिल्डिंग का काम चल रहा है। बुधवार को सुबह यहा मजदूर काम कर रहे थे। 27 फीट ऊंचा स्ट्रक्चर बनाया गया और इसकी ढलाई होनी थी। इस बीच स्ट्रक्चर भरभराकर नीचे गिर गया और मौके पर काम कर रहे 13 मजदूर नीचे दब गए।  घटना की जानकारी मिलते ही जेवरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई और मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला। घायलों में नौ पुरुष और चार महिलाएं शामिल है।सभी को अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया।जानकारी के मुताबिक चिखली गांव के शिवनाथ नदी से सटे बाफना गोल्फ क्लब की है। यहां क्लब हाउस की बिल्डिंग का काम चल रहा है। बुधवार को सुबह यहा मजदूर काम कर रहे थे। 27 फीट ऊंचा स्ट्रक्चर बनाया गया और इसकी ढलाई होनी थी। इस बीच स्ट्रक्चर भरभराकर नीचे गिर गया और मौके पर काम कर रहे 13 मजदूर नीचे दब गए।  घटना की जानकारी मिलते ही जेवरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई और मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला। घायलों में नौ पुरुष और चार महिलाएं शामिल है।सभी को अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया।