CAF आरक्षक ने अपने साथी आरक्षकों पर चलाई गोली, एक की मौत
 
                                बलरामपुर। CAF आरक्षक ने अपने साथी आरक्षकों पर गोली चला दी है। एक आरक्षक की गोली लगने से मौत हो गई है। वहीं 3 जवान घायल हो गए हैं। जिन्हें कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।जानकारी के मुताबिक घटना मामला के सामरी थाना अंतर्गत भुताही कैंप का है। SP राजेश अग्रवाल ने इस घटना की पुष्टि की है। सीएएफ 11वीं बटालियन में तैनात जवान अजय सिदार ने सुबह करीब साढ़े 11 बजे साथियों पर गोलियां चला दीं। गोलियां चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे जवानों ने अजय सिदार को पकड़कर काबू में किया।
 
                         Dr. Hemant Sirmour
                                    Dr. Hemant Sirmour                                 
                    
                 
                    
                 
                    
                 
                    
                 
                    
                 
                    
                 
                    
                 
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
                                        
                                     
            
             
            
             
            
            