बदले गए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव

रायपुर। कवर्धा के लोहारीडीह विवाद के बाद राज्य सरकार ने कलेक्टर जन्मेजय महोबे और एसपी अभिषेक पल्लव को हटा दिया है।अभिषेक पल्लव को पुलिस मुख्यालय बुला लिया गया है। वहीं राजेश अग्रवाल को कवर्धा का नया एसपी बनाया गया है। राजेश अग्रवाल अभी बलरामपुर रामानुजगंज के एसपी हैं। वहीं बैंकर वैभव रमनलाल को रामानुजगंज का एसपी बनाया गया है।