महादेव सट्टा मामले में 14 सटोरिए गिरफ्तार, 1500 से अधिक बैंक खाते फ्रीज

रायपुर। महादेव सट्टा मामले में रायपुर पुलिस ने कोलकाता और असम में छापा मारते हुए 14 सटोरिए को गिरफ्तार किया है। 1500 से अधिक बैंक खाते फ्रीज किए गए। रायपुर पुलिस ने कोलकाता और असम में किए छापेमारी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। स्थानीय इनपुट के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, सायबर रेंज यूनिट की टीम तथा थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत पंडरी ओव्हर ब्रीज के नीचे ऑनलाईन सट्टा खेलते आरोपी निखिल वाधवानी पिता स्व. सुरेश वाधवानी उम्र 31 साल निवासी दीपक कालोनी न्यू राजेन्द्र नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर को गिरफ्तार कर थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 73/25 धारा 4(क), 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्रवाई की गई थी।गिरफ्तार आरोपी निखिल वाधवानी से पूछताछ व तकनीकी विश्लेषण के आधार पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट व रेंज सायबर यूनिट की टीम द्वारा कोलकाता एवं गुवाहाटी (असम) में रेकी करते हुये कोलकाता में रेड कार्यवाही करते हुये न्यू टाउन राजघर स्थित आशियाना अपार्टमेंटसे 06 आरोपी एवं राजारहाट स्थित तुलसी विहार अपार्टमेंट से 02 आरोपी तथा गुवाहाटी में रेड कार्यवाही कर बेलटोला स्थित महेन्द्री अपार्टमेंट से 06 आरोपी सहित कुल 14 आरोपियों को ऑन लाईन सट्टा संचालित करते रंगे हाथ पकड़ा गया।आरोपियों द्वारा महादेव एप के पैनल L 95 LOTUS, LOTUS 651 तथा LOTUS 656 से सट्टा संचालित किया जा रहा था। सभी सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 67 नग मोबाईल फोन, 08 नग लैपटॉप, 04 नग राउटर, 94 नग विभिन्न बैंकों के ए.टी.एम. कार्ड, 15 नग विभिन्न कंपनियों के सिम कार्ड, 32 विभिन्न बैंकों के बैंक पासबुक, 03 बैंक चेकबुक, 01 नग सिक्युरिटी कैमरा, 04 नग पावर एक्सटेंशन बोर्ड तथा 03 कापी में लिखे सट्टा के पैसों का हिसाब-किताब जुमला कीमती लगभग 30,00,000/- रूपये जप्त कर प्रकरण में धारा 318(4), 61(2), 112(2) बीएनएस तथा भारतीय तार अधिनियम 25सी जोड़ी जाकर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। पैनल संचालन में संलिप्त अन्य आरोपियों को चिन्हित किया गया है, जिनकी गिरफ्तारी भविष्य में की जायेगी। आरोपियों द्वारा रकम लेने-देन हेतु उपयोग किये जाने वाले लगभग 500 बैंक खातों में करोड़ो रूपये का लेन-देन किया गया है, जिसके संबंध में बैंको से पत्राचार कर जानकारी प्राप्त किया जा रहा है। पैनल संचालनकर्त्ताओं द्वारा 25 लाख रूपये व 15 लाख रूपये में पैनल प्राप्त करने की जानकारी प्राप्त हुई है।
कोलकाता से पकड़े गये आरोपी
01. पंकज वासवानी पिता संतोष कुमार वासवानी उम्र 24 साल निवासी गोधू चौक सिंधी कॉलोनी थाना सिविल लाईन बिलासपुर (छत्तीसगढ़)।
02. रवि सजनानी पिता हीरानंद सजनानी उम्र 36 साल निवासी जे-11 ग्रीन ऑर्चिड दलदल सिवनी मोवा थाना पंडरी रायपुर।
03. रोशन कुमार ठाकुर पिता परमेश्वर कुमार ठाकुर उम्र 20 साल निवासी ग्राम मिलकीटोला थाना अलीनगर जिला दरभंगा (बिहार)।
04. प्रतीक सोनी पिता धर्मदास सोनी उम्र 20 साल निवासी सिंधी कॉलोनी जरहाभाठा मंदिर चौक थाना सिविल लाईन बिलासपुर।
05. संदीप अमरानी पिता स्व. देवानंद अमरानी उम्र 30 साल निवासी शिव टॉकिज के पीछे कटनी कैम्प उमरिया थाना कोतवाली जिला कटनी (म.प्र.)।
06. अंकुल मिश्रा पिता कौशलेश मिश्रा उम्र 21 सालनिवासी बॉस मेडिकल के पास मनोहरपुर थाना मनोहरपुर जिला पश्चिमी सिंहभूमि (झारखण्ड)।
07. दीपांशु गुप्ता पिता दिलीप गुप्ता उम्र 23 साल निवासी देवी मंदिर गली मनोहरपुर थाना मनोहरपुर जिला पश्चिमी सिंहभूमि (झारखण्ड)।
08. ताज्जु मसीह पिता हदयत मसीह उम्र 42 साल निवासी ग्राम कतिब थाना भटारा जिला गुरदासपुर (पंजाब)। हाल पता - शारदापारा कैम्प 7 02 भिलाई पावर हाउस थाना सुपेला जिला दुर्ग।
गुवाहाटी असम से पकड़े गये आरोपी
01. कुशल साहू पिता पकालू साहू उर्फ रामदेव साहू उम्र 24 साल निवासी वार्ड नंबर 12 चकरभाठा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
02. जीत सिंह पिता प्रदीप सिंह उम्र 25 साल निवासी कैम्प -01 स्टील नगर भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग।
03. सूजल रूपरेला पिता स्व. पुरूषोत्तम रूपरेला उम्र 19 साल निवासी गली नंबर 03 कटोरा तालाब सिविल लाईन रायपुर। हाल पता - ओम अस्पताल के पास चंगोराभाठाथाना डी.डी.नगर रायपुर।
04. अनुराग डहरिया पिता उमेश डहरिया उम्र 25 साल निवासी श्रीवास्तव कालोनी थाना कोडिपुरा छिंदवाड़ा (म.प्र.)।
05. हरदीप सिंह पिता सुखपाल सिंह उम्र 19 साल निवासी स्टेशन के सामने मनोहरपुर थाना मनोहरपुर जिला पश्चिमी सिंहभूमि ।
06. भानू सिंह राजपूत पिता संजीव सिंह उम्र 25 साल निवासी ग्राम बाईपुर थाना सिकंदरा आगरा (उ.प्र.)।