रात में सोने के दौरान पत्नी ने दुपट्टे से घोंट दिया पति का गला

रात में सोने के दौरान पत्नी ने दुपट्टे से घोंट दिया पति का गला

भिलाई। एक महिला ने अपने सोते हुए पति का गला घोंठकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला पिछले दो तीन दिनों से बीमार थी। इसके चलते घरवालों ने तंत्र मंत्र का भी सहारा लिया था। सुपेला पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।  उक्त महिला को पकडऩे में पुलिस को काफी कशक्कत करनी पड़ी। महिला काफी एगे्रसिव थी और किसी के काबू में नहीं आ रही थी। ऐसे में महिला पुलिस बल और घर वालों की मदद से उसे पकड़ कर थाने लाया गया।
सुपेला थाना से मिली जानकारी के अनुसार घटना देर रात 1-2 बजे पुलिस को सूचना मिली की बीच कृष्णा नगर बजरंग चौक सुपेला भिलाई निवासी एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच में पाया कि संगीता सोनी (39 वर्ष) ने अपने पति दिलीप सोनी (45 वर्ष) का गला दुपट्टे से घोंटकर मार दिया है। सुपेला पुलिस के मुताबिक महिला पिछले तीन चार दिन से बीमार थी। घर वालों का कहना है कि उसके ऊपर किसी भूत प्रेत का साया था। इसके चलते उन्होंने तांत्रिक से झाडफ़ूंक भी करवाया। इसके बाद उसकी तबीयत में कुछ आराम था। महिला घर में अपने पति और एक बच्चे के साथ रहती थी। बुधवार गुरुवार देर रात 1-2 बजे के बीच जब सभी सो रहे तो महिला उठी। उसने दुपट्टे से फंदा बनाया और दिलीप सोनी का उससे गला घोंट दिया। पुलिस ने बताया कि दिलीप सोनी अपने तीन बेटों और पत्ती के साथ रहता था। उसके बगल से ही उसके भाई भी अपने परिवार के साथ रहते हैं। दिलीप के बड़े भाई जितेंद्र सोनी ने बताया कि भतीजे के चिल्लाने की आवाज सुनकर वो लोग उठे। उन्होंने देखा कि दिलीप बिस्तर में मृत पड़ा है, उसके मुह से झांग जैसा निकल रहा है। इसके बाद उन लोगों ने 112 में फोन करके पुलिस को सूचना दी और दिलीप को अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।