कौशल्या साय के हाथों वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नम्रता सिरमौर हुए सम्मानित

कौशल्या साय के हाथों वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नम्रता सिरमौर हुए सम्मानित

सक्षम - महिला आयाम छत्तीसगढ़ प्रान्त (सक्षम - समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल सक्षम सेवा संस्थान) द्वारा कोपलवाणी संस्थान, सेमरिया रायपुर में आयोजित महिला सम्मान समारोह किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती कौशिल्या साय जी धर्म पत्नी माननीय विष्णुदेव साय जी (मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन) सम्मिलित हुई। इस कार्यक्रम में सक्षम रायपुर की जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नम्रता सिरमौर को श्रीमती कौशल्या जी के द्वारा सम्मान प्रदान किया गया, साथ ही डॉ. नम्रता सिरमौर के द्वारा महिला सशक्तिकरण जागरूक परिवार एवं स्वस्थ शिशु विषय में व्याख्यान प्रस्तुत किया गया।