भा0ति0सी0पु0 के जवानों ने स्कूल के बच्चों को सर्तकता की दी जानकारी

भा0ति0सी0पु0 के जवानों ने स्कूल के बच्चों को सर्तकता की दी जानकारी

खरोरा:-/
38वीं वाहिनी, भा0ति0सी0पु0 बल द्वारा भरत देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विधालय में सर्तकता जागरुकता सप्ताह का आयोजन
38वीं वाहिनी, भा0ति0सी0पु0 बल द्वारा सतर्कता जागरुकता सप्ताह के तहत भरत देवांगन शासकीय उच्चतर माध्समिक विधालय में दिनाॅक-03/11/2022 को सतर्कता जागरुकता सप्ताह मनाया गया जिसके तहत 38वीं वाहिनी से उपसेनानी/जीडी श्री संजीव रतन द्वारा बच्चों को भ्रष्टाचार मुक्त भारत-विकसित भारत पर व्याख्यान देकर जागरुक किया गया व शपथ दिलाया गया।

आपने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि देश का नीव  आप जैसे बच्चों पर टिका हुआ है आप जब विभिन्न जगहों पर जाएंगे चाहे वे रोजगार के अवसर हो ,व्यापार का अवसर हो सभी जगहों पर सत्यता ,ईमानदारी अपनानी होगी।इन सब की शुरुआत स्वयं से करना होगा।तथा भ्रष्टाचार नहीं होने देंगे। स्वागत भाषण रजनी मिंज प्राचार्य ने दिया।संयोजन व कार्यक्रम का संचालन हरीश देवांगन उपप्राचार्य ,शाहिना परवीन व्याख्याता ने किया।इस अवसर पर 38वीं वाहिनी से निरीक्षक/जीडी प्रेमशंकर कश्यप एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।