कुम्हारी टोल टैक्स के पास कोयले से भरी ट्रक में लगी आग, दमकल टीम ने समय रहते पाया काबू

कुम्हारी टोल टैक्स के पास कोयले से भरी ट्रक में लगी आग, दमकल टीम ने समय रहते पाया काबू

दुर्ग। कुम्हारी टोल टैक्स के पास रविवार सुबह कोयले से भरी एक ट्रक में अचानक आग लग गई। घटना सुबह करीब 6:36 बजे की बताई जा रही है। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दुर्ग अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।अग्निशमन कर्मियों ने घटनास्थल पहुंचकर देखा कि ट्रक में भरे कोयले से तेज धुआं और आग की लपटें निकल रही थीं। इसके बाद दमकल कर्मी तुरंत ट्रक के डाले पर चढ़े और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जानकारी कुम्हारी थाना को भी दी गई है।

इस अभियान में अग्निशमन दल प्रभारी भगवती बंजारे के नेतृत्व में कर्मचारी शैलेंद्र, कुलेश्वर, कुंजेश, उमाशंकर और कमलेश शामिल रहे। अग्निशमन विभाग ने बताया कि टीम की त्वरित कार्रवाई से किसी प्रकार की जनहानि या अन्य बड़ा नुकसान नहीं हुआ।