अस्तित्व फाउंडेशन ने कुर्रा मे स्कूल बैग वितरित किए
तिल्दा ब्लॉक (छत्तीसगढ़): शिक्षा में समान अवसर और विद्यार्थियों के मनोबल को सशक्त बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल करते हुए अस्तित्व फाउंडेशन छत्तीसगढ़ ने तिल्दा ब्लॉक के ग्राम कुर्रा स्थित शासकीय माध्यमिक शाला एवं शासकीय प्राथमिक शाला के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए।
नए स्कूल बैग प्राप्त करते ही बच्चों के चेहरों पर उमड़ी खुशी और उत्साह पूरे परिसर में साफ़ दिखाई दे रहा था। कई बच्चे स्कूल बैग को अपने कंधों पर लेकर विद्यालय परिसर में घूमते दिखाई दिए। इस अवसर पर अस्तित्व फाउंडेशन की अध्यक्ष अनुपम दीवान ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायी संबोधन देते हुए शिक्षा के महत्व, नियमित अध्ययन, अनुशासन और बड़े सपने देखने की प्रेरणा दी। उन्होंने अपने ग्रामीण परिवेश से जुड़े बचपन के अनुभव साझा किए और बताया कि सीमित संसाधन कभी भी किसी के सपनों की उड़ान को रोक नहीं सकते। उनके अनुभवों से बच्चे सहज रूप से जुड़ सके और पूरे उत्साह के साथ उनकी बातों को सुनते रहे।
विद्यालय की प्राचार्य विद्या शर्मा ने अनुपम दीवान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल विद्यार्थियों के भीतर शिक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करती है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार से चन्द्रकला वर्मा, नीतू मैडम,भी उपस्थित रहे।मिडिल स्कूल की प्रभारी प्रधान पाठक श्रीमती विद्या शर्मा ,प्राथमिक शाला की प्रधान पाठक का श्रीमती चंद्रकला वर्मा के साथ विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं श्रीमती कुसुम लता वर्मा श्री राधे श्याम कुर्रे श्री रूपेंद्र कुमार वर्मा श्री संतोष कुमार धीवर,नीतू देवांगन भी उपस्थित रहे।
