रायपुर के तीन थानों में बदले प्रभारी, पुलिस कमिश्नर ने जारी किया आदेश

रायपुर के तीन थानों में बदले प्रभारी, पुलिस कमिश्नर ने जारी किया आदेश

 राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने चार निरीक्षकों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में तीन थानों के प्रभारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं, जबकि एक निरीक्षक को रिजर्व केंद्र भेजा गया है।

पुलिस कमिश्नरेट की ओर से 13 नवंबर को जारी आदेश के मुताबिक, सभी निरीक्षकों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

किसे कहां मिली जिम्मेदारी?
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षकों की नई पदस्थापना इस प्रकार है:
अजय झा: तेलीबांधा थाना प्रभारी से आमानाका थाना प्रभारी बनाए गए हैं।
सुधांशु बघेल: आमानाका थाना प्रभारी से उरला थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रोहित मालेकर: उरला थाना प्रभारी से तेलीबांधा थाना प्रभारी बनाए गए हैं।
बालेश्वर लहरे: टिकरापारा थाने से हटाकर रिजर्व केंद्र रायपुर भेजे गए हैं।

इस फेरबदल के बाद तेलीबांधा, आमानाका और उरला थानों में नए प्रभारी जिम्मेदारी संभालेंगे।