बस्तर मार्शल आर्ट अकादमी द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा नवमी से बारहवीं तक की छात्राओं को 30 दिवसीय कराते आत्मरक्षा प्रशिक्षण

बस्तर मार्शल आर्ट अकादमी द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा नवमी से बारहवीं तक की छात्राओं को 30 दिवसीय कराते आत्मरक्षा प्रशिक्षण

बस्तर मार्शल आर्ट अकादमी द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा नवमी से बारहवीं तक की छात्राओं को 30 दिवसीय कराते आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण संध्या 4 से 5 बजे तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बस्तर मार्शल आर्ट अकादमी की महिला प्रशिक्षिका, नेशनल कराते खिलाड़ी एवं शासकीय दंतेश्वरी पीजी महिला महाविद्यालय, जगदलपुर  की  एन.एस.एस. इकाई की स्वयंसेविका सुश्री आयुषी जायसवाल  छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न तकनीकों में निपुण बना रही हैं।

प्रशिक्षण के दौरान पेन, पिन और दुपट्टे जैसी साधारण वस्तुओं का उपयोग कर आत्मरक्षा के प्रभावी एवं व्यावहारिक तरीके सिखाए जा रहे हैं। साथ ही, छात्राओं को अच्छे और बुरे स्पर्श की जानकारी देकर सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इस महत्वपूर्ण अभियान में विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों का अमूल्य सहयोग प्राप्त हो रहा है। यह प्रशिक्षण न केवल छात्राओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बना रहा है, बल्कि उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।