छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल बने विश्वभूषण हरिचंदन

अनुसुईया उइके को मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया है।

छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल बने विश्वभूषण हरिचंदन

रायपुर। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल रहे विश्वभूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल बनाया गया है। अनुसुईया उइके को मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया है।

 झारखंड के राज्यपाल रहे रमेश बैस को भगत सिंह कोश्यारी की जगह महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम, सीपी राधाकृष्णन को झारखंड और आंध्र प्रदेश में सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति एस. अब्दुल नजीर को राज्यपाल बनाया गया है। राजस्थान में भाजपा विधायक दल के नेता गुलाब चंद कटारिया को असम का राज्यपाल बना दिया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश के दिग्गज नेता शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। मणिपुर के राज्यपाल रहे एलए गणेशन को नगालैंड का राज्यपाल बनाया गया है। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय भेजा गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का गया है। वहीं ब्रिगेडियर बीसी मिश्रा अब केंद्र शासित लद्दाख के उप राज्यपाल होंगे। ब्रिगेडियर मिश्रा अभी तक अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल थे।