*विधान सभा अध्यक्ष चरणदास महंत , स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव व लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने मयाली में मधेश्वर महादेव के किए दर्शन*

*विधान सभा अध्यक्ष चरणदास महंत , स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव व लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू   ने मयाली में मधेश्वर महादेव के किए दर्शन*

जशपुर

विधान सभा अध्यक्ष  चरण दास महंत, लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण, मंत्री  टी.एस.सिंहदेव एवं गृह व लोक निर्माण मंत्री  ताम्रध्वज साहू, कुनकुरी विकासखंड के मयाली पर्यटन स्थल के नजदीक स्थित ऐतिहासिक मधेश्वर महादेव मंदिर पहुँचकर दर्शन किए। सभी ने महादेव की पूजा अर्चना करते हुए लोगों की खुशहाली की कामना की। सभी ने मंदिर परिसर में भजन मंडलियों द्वारा किए जा रहे मानस नृत्य गायन का अवलोकन कर उनका अभिनंदन किया।