भगवान श्री परशुराम जी महाआरती हेतु बैठकों का दौर

नितिन कुमार झा कार्यक्रम संयोजक भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समिति

भगवान श्री परशुराम जी महाआरती हेतु बैठकों का दौर

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद की बैठक वृंदावन हॉल सिविल लाईन्स एवम् सुन्दर नगर में प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा की अध्यक्षता में संपन्न हुई.
कार्यक्रम संयोजक नितिन झा ने बताया कि वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद परिवार द्वारा दिनांक 8 मई 2022, रविवार को अम्बा मंदिर परिसर, सत्तीबाजार, रायपुर में संत महात्माओं के सानिध्य में भगवान श्री परशुराम जी की 11 सौ दीपों से महाआरती, सांस्कृतिक प्रतियोगिता, भजन एवं भोजन प्रसादी, विप्रजनों के व्यवसायिक स्टॉल, बच्चों के लिये नि:शुल्क मिक्की माउस, जंपिंग नेट आदि झूले का आयोजन किया जा रहा है.  महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा ने बैठक में कार्यक्रम हेतु सभी से सहयोग की अपील करते हुए उपस्थित सदस्यों को सभी विप्रजनों एवं स्वजातिय सामाजिक संगठनों को आमंत्रित करने का अनुरोध किया गया.


बैठक में पूर्व विधायक श्री वीरेन्द्र पाण्डेय, सरयूपारीण ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष दशरथ प्रसाद शुक्ला, सुधीर मूर्ति, डा. विकास पाठक, प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा, राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा, महाआरती कार्यक्रम के संयोजक नितिन झा, महिला प्रांताध्यक्ष नमिता शर्मा, युवा अध्यक्ष अविनय दुबे, महासचिव द्वय सुनील ओझा, अजय अवस्थी, प्रदेश सलाहकार त्रिभुवन तिवारी, उपाध्यक्ष संजय अवस्थी, मिथलेश रिछारिया, बबीता मिश्रा, ललिता ठकुर, विनोद ठाकुर, राघवेन्द्र पाठक, राम तिवारी, बी. शैलजा, माही शर्मा, संगीता दुबे, अर्चना तिवारी, वीणा मिश्रा, कल्पना मिश्रा, लक्ष्मी शर्मा, निवेदिता मिश्रा, आभा शर्मा, रीता तिवारी, सरला दीवान, गोपालधर दीवान, नरहरि होता, वीणा ठाकुर, अभिलाषा दुबे, रमाकांत दुबे, सुनीता शर्मा, राजेश दीक्षित, जितेन्द्र बाजपेई, वसुधा तिवारी, राकेश तिवारी,  साघना उपाध्याय, सुलभा पाण्डेय, ज्योति राव, श्री राव, अणिमा शर्मा आदि उपस्थित थे. बैठक का आयोजन संजय अवस्थी एवम् माही शर्मा ने किया.


संगठन की आगामी बैठक 1 मई, रविवार को सायं 5.00 बजे से वृंदावन हॉल, सिविल लाईन्स में रखी गई है. उक्त बैठक में सभी ब्राह्मण समाज के प्रमुखों को आमंत्रित किया जा रहा है. जिनके माध्यम से महाआरती के कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके.