पति ने पत्नी को कार से घसीटा, भिलाई नगर थाने में शिकायत

पति ने पत्नी को कार से घसीटा, भिलाई नगर थाने में शिकायत

भिलाई। भिलाई से एक चौकाने और हैरान कर देने वाला मामला समाने आया है। एक पति ने अपनी पत्नी को चलती कार से घसीटा जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़िता के परिजनों ने भिलाई नगर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।जानकारी के अनुसार प्रियंका सिंह की शादी सेक्टर 4 निवासी रजत प्रताप सिंह से वर्ष 2023 के जून महीने में हुई थी। शादी के दो महीने बाद से प्रियंका और रजत में पारिवारिक विवाद शुरू हो गया। इसके चलते प्रियंका 4 महीने से अपने मायके में रह रही थी। बताया जाता है कि प्रियंका सोमवार को अपनी दादी को सेक्टर 9 हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कराकर वापस सेक्टर 5 स्थित निवास जा रही थी। इसी दौरान पति रजत सेक्टर 5 चौक के पास पहुंचा और अपनी पत्नी प्रियंका को जबरदस्ती कार में बिठाने की कोशिश करने लगा।प्रियंका की दादी को उसने कार में पहले ही बिठा लिया था। उसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। पत्नी प्रियंका गाड़ी में बैठने से मना करने लगी, लेकिन रजत प्रताप सिंह ने अपनी पत्नी प्रियंका का गला दबाकर कार से घसीटा। इस दौरान प्रियंका का पैर कार से कुचल गया। वहीं प्रियंका की दादी को कार में बिठाकर घर ले गया। पीड़िता के परिजनों ने पति के खिलाफ भिलाई नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुट गई है।