छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में लॉ की स्टूडेंट से पुलिस जवान ने किया दुष्कर्म, हिरासत में आरोपी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में एक लॉ की स्टूडेंट से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक पुलिस जवान ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस जवान ने नशीला पदार्थ पिलाकर अपनी ही कार में युवती से दुष्कर्म कर दिया। मामला माना थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक आरोपी जवान पुलिस अकेडमी चंद्रखूरी में पदस्थ है। पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी पुलिस आरक्षक को हिरासत में ले लिया है। पूरे मामले की जांच में माना पुलिस जुटी हुई है।