बंदूक की नोक पर सराफा व्यापारी से सोने-चांदी के जेवर सहित 5 लाख की लूट

बंदूक की नोक पर सराफा व्यापारी से सोने-चांदी के जेवर सहित 5 लाख की लूट

बलौदाबाजार। अज्ञात लुटेरों ने बंदूक की नोक पर भाटापारा के ग्राम रोहरा बंजारी नाला के पास सराफा व्यापारी से लगभग 5 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। घटना बीती रात 7.30 बजे की है।घटना सिमगा थाना क्षेत्र के लिमतरा चौकी की है।वारदात की जानकारी मिलते ही आज मौके पर पुलिस के आला अधिकारी जांच के लिए पहुंचे हैं। अज्ञात आरोपियों ने दो राउंड फायरिंग करते हुए सराफा व्यापारी से सोने-चांदी के जेवरों के साथ नगदी रकम लूटकर फरार हो गए. लूट की घटना की सूचना मिलते ही सिमगा थाना पुलिस एवं लिमतरा चौकी पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी गई है।