पलारी में खुलेगा SDM कार्यालय, रोहांसी को बनाया जाएगा नगर पंचायत, भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में सीएम भूपेश ने किया ऐलान

पलारी में खुलेगा SDM कार्यालय, रोहांसी को बनाया जाएगा नगर पंचायत, भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में सीएम भूपेश ने किया ऐलान

  भेंट-मुलाकात अभियान के तहत सीएम भूपेश ने आज बलौदाबाजार जिले के पलारी में जनचौपाल लगाई। सीएम भूपेश ने यहां के लोगों से संवाद कर राज्य सरकार की योजनाओं का फीडबैक लिया। इस दौरान सीएम ने पलारी के लोगों को कई सौगातें भी दी।

सीएम भूपेश ने ऐलान किया कि पलारी के अमेठी में महानदी पर उच्चस्तरीय पुल, जारा परसवानी के मध्य नाले पर पुल, दतान से परसाडीह नाला में पुल निर्माण निर्माण कराया जाएगा। वहीं मोहान गांव में तटबंध निर्माण, छेरकापुर गांव में पशु औषधालय खोलने का ऐलान किया। इसके साथ ही शास. हाय. स्कूल तेलासी का हायर सेकेण्डरी में उन्नयन, प्रथामिक शाला खपरी (बैजनाथ) को पूर्व माध्यमिक शाला में उन्नयन, शास. हाई स्कूल सुन्द्रावन और छडिया गांव में नए हाई स्कूल भवन निर्माण कराने का सीएम भूपेश ने ऐलान किया।

सीएम भूपेश ने दी ये सौगात

1. विकासखंड पलारी के अमेठी में महानदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण। 

2. जारा परसवानी के मध्य नाले पर पुल निर्माण कराया जायेगा।

3. दतान से परसाडीह नाला में पुल निर्माण कराया जायेगा।

4. ग्राम मोहान में तटबंध निर्माण कार्य कराया जायेगा।

5. ग्राम छेरकापुर में पशु औषधालय खोला जायेगा।

6. शास. हाय. स्कूल तेलासी का हायर सेकेण्डरी में उन्नयन किया जायेगा।

7. प्रथामिक शाला खपरी (बैजनाथ) को पूर्व माध्यमिक शाला में उन्नयन किया जायेगा।

 8. शास. हाई स्कूल ग्राम सुन्द्रावन एवं छडिया हेतु नवीन हाई स्कुल भवन निर्माण कराया जायेगा।

9. ग्राम ओड़ान में अधोसंरचना विकास हेतु 50 लाख रुपए प्रदाय की जायेगी।

10. ग्राम सण्डी में उप तहसील कार्यालय हेतु भवन का निर्माण कराया जायेगा।

11. ग्राम रोहांसी को नगर पंचायत।

12. ओडगन में 33kv सब स्टेशन के स्थापना की घोषणा।

13. ओडान में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की घोषणा।

14. पलारी में एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा।