आम आदमी पार्टी ने की छत्तीसगढ़ में नई कार्यकारिणी की घोषणा

अभिषेक जैन को मिला प्रदेश सह सचिव का प्रभार

आम आदमी पार्टी ने की छत्तीसगढ़ में नई कार्यकारिणी की घोषणा

छत्तीसगढ़ में पार्टी के पुर्नगठन को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने आज  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संबोधित किया। जिसमें संजीव झा ने प्रदेश की नई कार्यकारिणी का ऐलान किया। उन्होंने नई कार्यकारिणी में लगभग 900 से अधिक नव नियुक्त पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। जिसमे अभिषेक जैन को प्रदेश सह सचिव, परितोष शर्मा को जिला मिडिया प्रभारी, सेवाराम साहू को जिला शोसल मिडिया प्रभारी, कादिर चौहान को जिला कार्यक्रम प्रभारी, तुलूराम ध्रुव को सिरपुर ब्लॉक का प्रभार देकर नियुक्ति प्रदान की गई इस दौरान उन्होंने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। हमें छत्तीसगढ़ की जनता पर पूरा विश्वास है। दिल्ली और पंजाब में भी जनता ने "आप" पर विश्वास जताया। दो राज्यों में हमारी सरकार बनी है। 

संजीव झा ने कहा कि आम आदमी पार्टी को कम समय में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला है। पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। हमारे सभी क्रांतिकारी पदाधिकारी-कार्यकर्ता बहुत ही मजबूती के साथ काम कर रहे हैं। अभी पार्टी के सदस्यता महाअभियान में छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर लोग जुड़े हैं। बड़ी संख्या में युवाओं ने सदस्यता ग्रहण की है। महिलाओं और बुजुर्गों ने भी सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि पार्टी का एक-एक पदाधिकारी-कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर एक-एक लोगों से मुलाकात करेंगे और आम जनता के मुद्दे को उठाएंगे।
    प्रदेश प्रभारी द्वारा महासमुन्द जिले के कार्यकर्ताओ को नियुक्ति प्रदान किए जाने पर जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर,लोकसभा अध्यक्ष संतोष चंद्राकर, लोकसभा सचिव संजय यादव,जिला सचिव खिरोद पटेल, सकील खान,विकास कुमार, मुकेश कुर्रे, मुनुदाऊ, डोंगर सिंग चक्रधारी, रामदयाल पटेल,भूषण सिन्हा,केशव पटेल,पूनाराम निषाद,पुरषोत्तम साहू,महेश कर्ष,कैलाश जैन,सनतराम चौहान,कृतराम अजय,हेमलाल यादव, जागेश यादव,अगेश्वर यादव आदि आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओ ने ख़ुशी जाहिर किया।