अग्निपथ योजना के विरोध में जैजैपुर के काँग्रेसिगो ने महाधरना दिया

अग्निपथ योजना के विरोध में जैजैपुर के काँग्रेसिगो ने महाधरना दिया

छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज 27/06/2022 को सम्पूर्ण 90 विधानसभा क्षेत्र सहित जैजैपुर क्षेत्र के हजारों संख्या में लोग महाधरना में शामिल हुये।बम्हनीडीह , जैजैपुर,हसौद सहित पोलिंग बूथ , सेक्टर ,जोन से कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे थे। जैजैपुर विधानसभा  में जोरदार विरोध केंद्र सरकार के नरेंद्र मोदी के खिलाफ आवाज बुलंद किया है विधानसभा प्रभारी अर्जुन तिवारी ने मोदी के डिग्री सहित उनके द्वारा किये गए अमानवीय नीति के खिलाफ जोरदार संबोधन देते हुए बताया कि देश को लगातार गुमराह किया जा रहा है बेरोजगारों के साथ छल कर अग्निवीर , अग्निपथ देश को कमजोर करने वाली योजना है इसे वापस लेना ही पकड़ेगा। ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौलेश्वर चन्द्राकर के कहा कि बेटा बाप से पहले रिटायर्ड हो जाएंगे। राहुल गांधी जी देश की आवाज है जनता के हितों के लिए लड़ाई लड़ है ।ईडी की सहारा लेकर राहुल गांधी,सोनिया गांधी  सहित कांग्रेस को दबाना चाहते है और परेशान करने की नीयत से किया जा रहा है हम जैजैपुर वासी खुलकर विरोध करेंगे जरूरत पड़ेगी तो सड़क से लेकर सदन तक लड़ेंगे। टेक चंद चन्द्रा ने कहा जवान किसानों की बात करने वाली कांग्रेस पार्टी है। बीजेपी पार्टी  ठग जग करती है । चैन सिंह सामले पूर्व विद्यायक ने कहा कि देश की आजादी देने वाली पार्टी ने देश सेवा करना जानती है। केंद्र की मोदी सरकार युवाओ के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। सम्बोधन में विजय चन्द्रा, सुरेन्द्र भार्गव , दिनेश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष गण नंदकुमार चन्द्रा, बलराम चन्द्रा, रविन्द्र शर्मा कुशल कश्यप, बालेश्वर साहू, गुलबुद्दीन खान, अनिल रथुराम चन्द्रा, गीताराम साहू, राकेश अग्रवाल, रोशनी चन्द्रा, माधुरी टेक चंद चन्द्रा, राजेश लहरे, रामराज्य पाण्डेय, मनोज चन्द्रा, किशोर चन्द्रा, मधुसूदन साहू, रोहन साहू, नीरा सिदार , सीता बाई जाटवर ,प्रदीप पटेल, अजय चन्द्रा, पवन चन्द्रा।  सैकड़ो महिलाये,  किसान युवा साथी सत्याग्रह आंदोलन में शामिल हुए।