कांग्रेस का विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में बूथ लेबल तक मजबूत पकड़ बनाने पर जोर प्रशिक्षण शिविर में आने वाले चुनाव पर जीत के लिए दिए गुरुमंत्र

कांग्रेस का विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में बूथ लेबल तक मजबूत पकड़ बनाने पर जोर   प्रशिक्षण शिविर में आने वाले चुनाव पर जीत के लिए दिए गुरुमंत्र

कुनकुरी

छत्तीसगढ़ में जल्द ही चुनाव होने वाले हैं। जिसकी तैयारी कांग्रेस ने शुरू कर दी है।
कुनकुरी में कांग्रेस का विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस के जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, जनप्रतिनिधि, संगठन पदाधिकारी व प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए। शिविर में प्रदेश के संसदीय एवं क्षेत्रीय विधायक यू. डी. मि  मास्टर ट्रेनर्स में  अनिल सिंह चौहान - बिलासपुर,गजेन्द्र कौशिक कोरवा
 मनी वैष्णव रायपुर,कृष्णा मरकाम धमतरी 
आरिफ खान भिलाई शामिल हुए।
शिविर में प्रशिक्षकों ने कांग्रेस संगठन द्वारा तैयार की गई रणनीति को साझा किया।

इस प्रशिक्षण शिविर का शीर्षक "है तैयार हम " रखा गया है इस शिविर में आगामी चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को पांच विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सोशल मीडिया, मैनेजमेंट, प्रचार प्रसार, चुनावी रणनीति, और विरोधियों को घेरने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए  विधायक यू. डी. मिंज ने कहा कि भूपेश सरकार की उप​लब्धियां गिनाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस ने कहा वो किया। जो भाजपा सरकार में 15 साल में नहीं हुआ था। उसे हमनें साढ़े चार साल में कर दिखाया। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार हर दिशा में काम हुआ है। महिला-युवा, किसान, मजदूर, हर वर्ग के लोगों को फायदा मिला है। इसलिए छत्तीसगढ़ में लोग कहते हैं भूपेश है तो भरोसा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के पास कोई स्थानीय मुद्दा नहीं रहा। इसलिए वे इस बार भी सोशल मीडिया पर झूठ का सहारा लेने वाले हैं। लेकिन कांग्रेस सच के साथ सोशल मीडिया पर काम करेगी। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की जोश और धरातल पर किए गए कामों को देखकर भाजपा के स्थानीय नेता इस बार भी उम्मीद खो चुके हैं। इसलिए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से मुकाबले के लिए केंद्रीय नेताओं पर फोकस किया जा रहा है।

प्रशिक्षण में पीसीसी सदस्य विनयशील गुप्ता ने कहा.भाजपा सोशल मीडिया प्लेटफार्म का उपयोग सिर्फ झूठ परोसने के लिए कर रहे। हमारे देश के इतिहास के साथ खिलवाड़ किया जा रहा। देश के लिए बलिदान देने वाले महापुरुषों के योगदान को तोड़-मरोड़ कर झूठ फैलाया जा रहा। इसलिए आजादी के बाद से कांग्रेस का इतिहास और उपलब्धि की जानकारी हर कार्यकर्ताओं को होनी चाहिए।
इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर अनिल सिंह चौहान - बिलासपुर,गजेन्द्र कौशिक कोरवा
 मनी वैष्णव रायपुर,कृष्णा मरकाम धमतरी 
आरिफ खान भिलाई ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बूथ मैनेजमेंट और विधानसभा जीतने के टिप्स बताया.