शादी का झांसा देकर रेप, मर्चेंट नेवी अधिकारी को दुर्ग पुलिस ने नागपुर में पकड़ा

शादी का झांसा देकर रेप, मर्चेंट नेवी अधिकारी को दुर्ग पुलिस ने नागपुर में पकड़ा

दुर्ग। पुलिस ने महिला को शादी का झांसा देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध व जान से मारने की धमकी देने वाले नेवी अधिकारी को नागपुर से गिरफ्तार किया है। मोहन नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 (2) (एन), 377, 506 के तहत कार्रवाई करते हुए रिमांड पर भेज दिया गया है। 
मोहन नगर थाना प्रभारी विपिन रंगारी से मिली जानकारी के अनुसार 8 मई को प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि मनीष शर्मा पिता रामनरेश शर्मा उम्र 37 वर्ष पता ए-24 बलराम नगर भिंड रोड गोले का मंदिर, थाना गोले का मंदिर जिला ग्वालियर म.प्र. द्वारा 13.09.2022 से 03.05.2023 के मध्य पीडि़ता को शादी का झांसा देकर जबरदस्ती शारीरिक एवं अप्राकृतिक यौन संबंध बनाया है व जान से मारने की धमकी दी गई। मर्चेंट नेवी अधिकारी मनीष श्र्माा ने मैट्रिमोनियल साइट पर एक लड़की से रिश्ते के सिलसिले में बात की। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई। इसके बाद लड़की को लेकर होटल गया और वहां उससे शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद जब लड़की ने शादी की बात कही तो वो मुकर गया। लड़की ने बताया था कि एक मैट्रिमोनियल साइट से उनकी पहचान हुई थी। दोनों के बीच शादी को लेकर चर्चा भी हुई थी। इसके बाद दोनों एक दूसरे को फोन करने लगे। दोनों में प्यार हो गया। इसी बीच 13 सितंबर 2022 को मनीष लड़की से मिलने दुर्ग आया था। वो लड़की को साथ लेकर होटल पहुंचा और अपने कमरे में ले गया। वहां उसने शादी का वादा किया और लड़की से शारीरिक संबंध बनाए। तब से लेकर उसने लड़की से कई बार शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन शादी के लिए हां नहीं बोला। जब लड़की को लगा कि उसके साथ धोखा हुआ है तो उसने इसकी शिकायत दर्ज कराई। 2 मार्च 2023 को आरोपी मनीष शर्मा की गिरफ्तारी हेतु टीम नागपुर महाराष्ट्र रवाना की गई थी। इस बीच आरोपी पुलिस से भागता रहा। मोबाइल पर लोकेशन ट्रेस कर आरोपी को नागपुर में पकड़ा गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। तत्पश्चात आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय दुर्ग पेश कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक विपिन रंगारी थाना प्रभारी मोहन नगर, उप निरीक्षक उमा ठाकुर, प्रधान आरक्षक मनीष कुमार अग्निहोत्री एवं नवीन यादव की सराहनीय भूमिका रहीं।