भानुप्रतापुर उपचुनाव: कांग्रेस की सावित्री मंडावी जीती

भानुप्रतापुर उपचुनाव: कांग्रेस की सावित्री मंडावी जीती

छत्तीसगढ़ में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी ने भानुप्रतापपुर उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज की है वहीं विपक्षी दल भाजपा इस उपचुनाव में हार हुई है। 

कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी ने 21,171 वोटों से जीत दर्ज की है। 18वें राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी मंडावी के पक्ष में 64030 वोट और भाजपा के ब्रम्हानंद नेताम के खाते में सिर्फ 43145 वोट हैं। इधर कांग्रेस में जीत के खुशी की लहर है। कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी सावित्री मंडावी के साथ विजय जुलूस निकाला है।