केदारनाथ में भूस्खलन से 2 बच्चों की मौत

केदारनाथ में भूस्खलन से 2 बच्चों की मौत

रुद्रप्रयाग (एजेंसी)। उत्तराखंड में आसमान से आफत बरस रही है।  भारी बारिश की वजह से भूस्खलन से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केदारनाथ गौरीकुंड में भूस्खलन की फिर एक और घटना हुई है। भूस्खलन की वजह से नेपाली मूल के तीन बच्चे मलबे में दब गए हैं। चिंता की बात है  कि  मलबे में दबने की वजह से दो बच्चों की ददर्नाक मौत हो गई है, जबकि एक घायल है।
भूस्खलन की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घायल बच्चे को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती करवाया है। जिला आपातकालीन प्रचलन केंद्र के अनुसार,  आज बुधवार गौरिकुंड (गौरी गांव) में नेपाली मूल के तीन बच्चे भूस्खलन की चपेट में आने से दब गए। तीनो बचो को स्थानीय पुलिस और एनडीआरएफ व स्थानीय लोगों की मदद से गौरीकुंड हॉस्पिटल में उपचार हेतु लाया गया। जहां दो बचो को डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किया है, जबकि एक बचे का उपचार किया जा रहा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया घटना में दो बच्चों की मौत हो गई है जबकि एक घायल है जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है।