कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने किया मतदान

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने किया मतदान

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली में AICC कार्यालय में अपना वोट डाला।

कांग्रेस में आज नए अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद शशि थरूर के बीच सीधा मुकाबला है।19 अक्टूबर को नतीजे आएंगे। 24 साल में यह पहला मौका है, जब कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नेहरू-गांधी परिवार का कोई सदस्य मैदान में नहीं है। कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए 9300 डेलिगेट्स सोमवार को मतदान करेंगे। अध्यक्ष पद के लिए दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के साथ-साथ देशभर में मौजूद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तरों में वोटिंग होगी।