दुर्ग जिले में BJP नेता ने लगाई फांसी, मिला सुसाइड नोट

भिलाई। दुर्ग जिले में एक भाजपा नेता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। घर में फंदे से उनकी लाश लटकी मिली है। मौके से ही सुसाइड नोट भी बरामद हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, मामला नंदिनी थाना क्षेत्र का है। जहां भाजपा नेता शिवकुमार वर्मा ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। बताया जा रहा है कि शिवकुमार वर्मा भाजपा युवा मोर्चा अहिवारा मंडल के महामंत्री थे।