दुर्ग के विक्की भारतीय ने स्वर्ण जीत छ ग के पदको का खाता खोला। रायपुर के प्रणव साहू ने भी स्वर्ण जीता। छ ग को अब तक दो पदक। छ ग के शेष 06 खिलाड़ी सेमीफाइनल या फाइनल में। 14 राज्यों के लगभग 400 खिलाड़ी भाग ले रहे है।

10वीं राष्ट्रीय फेडरेशन कप राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप सह प्रो फाइट नाईट 06 - 08 जनवरी 2024 खण्डवा (मध्यप्रदेश) में छ ग का 12 सदस्यीय दल (08 खिलाड़ी, 04 अधिकारी) भाग ले रहा है।

दुर्ग के विक्की भारतीय ने स्वर्ण जीत छ ग के पदको का खाता खोला।  रायपुर के प्रणव साहू ने भी स्वर्ण जीता।  छ ग को अब तक दो पदक।  छ ग के शेष 06 खिलाड़ी सेमीफाइनल या फाइनल में।  14 राज्यों के लगभग 400 खिलाड़ी भाग ले रहे है।

SGFI से मान्यता प्राप्त संस्था थाई बॉक्सिंग इण्डियन फेडरेशन (TIF) के तत्वावधान में मध्यप्रदेश थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा 10वीं फेडरेशन कप राष्ट्रीय थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप एवं प्रो नाईट फाइट का आयोजन 06 से 08 जनवरी 2024 तक गुरु गोविन्द सिंह स्टेडियम खण्डवा (म प्र) में किया जा रहा है।

प्रतियागिता के प्रथम दिन 06 जनवरी को पंजीयन, मेडिकल के अलावा उदघाटन समारोह हुआ। इस चैंपियनशिप में 14 राज्यों के लगभग 400 खिलाड़ी, अधिकारी भाग ले रहे है।

आज 07 जनवरी को सीनियर वर्ग के मुकाबले प्रारम्भ हुए जिसमे  दुर्ग के विक्की भारतीय ने फाइनल में म प्र के खिलाड़ी को परास्त कर स्वर्ण जीत कर छ ग के पदकों का खाता खोला।

वहीं रायपुर के प्रणव साहू ने सेमीफाइनल में गुजरात और फाइनल में उड़ीसा के खिलाड़ी को परास्त कर स्वर्ण जीता और छ ग के पदको की संख्या 02 पहुंचाई।

छ ग के अन्य सभी खिलाड़ी सेमी फाइनल में है। देर रात या कल चैंपियनशिप के अन्तिम दिन पदकों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

छ ग थाई बॉक्सिंग दल इस प्रकार है।
रायपुर से कु प्रियंका साहू, कु मंजू साहू, कु दृष्टि पटेल, यश राय और सदानन्द प्रसाद भंजदेव।

दुर्ग से :-  कु जान्हवी चंद्राकर, प्रणव साहू और विक्की भारतीय।

अधिकारी गण :- अनीस मेमन, कु टिकेश्वरी साहू, कु पल्लवी साहू (रायपुर), लक्ष्मी नारायण साहू (दुर्ग)।