हथियार सफाई के दौरान चली गोली, हेड कांस्टेबल की मौत

हथियार सफाई के दौरान चली गोली, हेड कांस्टेबल की मौत

रायपुर। शुक्रवार सुबह 7-8 बजे के बीच दंतेवाड़ा की पूर्व विधायक देवती कर्मा के सिविल लाइन के बंगले में गोली चलने से प्रधान आरक्षक की मौत हो गई। वहीं एक जवान घायल है जिसका उपचार अस्पताल में जारी है।जानकारी के अनुसार VIP सुरक्षा कंपनी के Apc राम कुमार दोहरे और प्रधान आरक्षक अजय सिंह पुलिस बैरेक में अपने हथियारो की नियमित सफ़ाई कर रहे थे। उसी दौरान पिस्टल से गोली चली। जिससे APC के हथेली को पार कर प्रधान आरक्षक अजय सिंह के दाहिने सीने में लगी। जिससे प्रधान आरक्षक अजय सिंह की मेकाहारा अस्पताल में मौत हो गई है।APC राम कुमार दोहरे का इलाज कराया जा रहा है। मृतक बिजुरी के रहने वाले हैं और घायल भिंड से है। प्रथमतया, मामला एक्सीडेंटल फायरिंग का प्रतीत हो रहा है। मामले में जांच किया जा रहा है। इस मामले में ASP ने बताया कि आशीष कर्मा के सुरक्षा में लगे हुए VIP सुरक्षा कंपनी के Apc राम कुमार दोहरे और प्रधान आरक्षक अजय सिंह पुलिस बैरेक में अपने हथियारो की सफ़ाई कर रहे थे।