शिवनाथ नदी किनारे गांजा बेचने ग्राहक तलाश रहा था आरोपी, 1.644 किलो गांजा समेत ₹88,600 का सामान जब्त

शिवनाथ नदी किनारे गांजा बेचने ग्राहक तलाश रहा था आरोपी, 1.644 किलो गांजा समेत ₹88,600 का सामान जब्त

दुर्ग। अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री के खिलाफ पुलगांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.644 किलोग्राम गांजा, ₹600 नगद, मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत ₹88,600 बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि शिवनाथ नदी पुलगांव पचरी के पास एक व्यक्ति नीले रंग की जैकेट और लोअर पहने हुए नीले बैग में गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर पुलगांव पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम करण दास बारले (36), निवासी सतनामी पारा, बिरेझर, थाना घुमका, जिला राजनांदगांव बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.644 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 60 हजार रुपये है, बरामद हुआ।इसके अलावा पुलिस ने गांजा बिक्री से प्राप्त 600 रुपये नगद, वीवो कंपनी का मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG-08-AK-5071 भी जब्त की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 839/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) एवं 27(क) में मामला दर्ज किया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।